विजय सिंह फैंस क्लब के द्वारा रामभक्तो का किया गया भव्य स्वागत।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : अयोध्या के प्राण प्रतिस्ठा मे शामिल होने के लिए सायकिल से अयोध्या जा रहे जमशेदपुर के दो युवको का विजय सिंह फ़ैन्स क्लब के सदस्यों ने किया भव्य स्वागत। इस दौरान मुख्य रूप से फ़ैन्स क्लब के मुख्य संरक्षक कोल्हान के पूर्व आयुक्त सह भाजपा नेता विजय कुमार सिंह ने अंग वस्त्र और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत कर विदा किया।वहीं मौके पर विजय कुमार सिंह ने कहा हिंदुओं के आराध्य भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे प्रिस और रोहित के हौसले को सलाम करता हूँ यह शहरवाशियों के लिए गर्व की बात है कि हमारे शहर से दो युवा साथी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने साइकिल से जा रहे है। अयोध्या जा रहे प्रिंस और रोहित ने विजय सिंह फ़ैन्स क्लब के मुख्य संरक्षक विजय सिंह, अखिल सिंह सहित तमाम सदस्यों के प्रति आभार जताया है। क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा हम हिंदुओं के आराध्य भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे हमारे युवा साथी को सलाम करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व आयुक्त सह भाजपा नेता विजय सिंह, भारत तिब्बत सहयोग मंच झारखंड के युवा महामंत्री अखिल सिंह, फ़ैन्स क्लब के अध्यक्ष सह भाजयूमो नेता विकास सिंह, भाजपा नेता राहुल चक्रवर्ती, मनोज मुखी, हिमांशु सिंह, सहित क्लब के तमाम सदस्य उपस्थित रहें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें