मकर संक्रांति के अवसर पर झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में महिला नेत्री हुए सम्मामित।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संपर्क कार्यालय में झामुमो नेता सह आंदोलनकारी राज लकड़ा के नेतृत में पार्टी के महिला नेता व कार्यकताओं को मकर संक्रांति (टुसु) के शुभ अवसर पर साड़ी भेट कर सम्मानित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झामुमो महिला मोर्चा के नेता व कार्यकर्ताओ को शुभकामना देते हौसला अफजाई की गई।

महिलाओं को सम्मानित करते झामुमो नेतागण।

मौके पर राज लकड़ा ने कहा महिला कभी मां के रूप में सृजन करती हैं, तो कभी पालन करती हैं और कभी महिषासुर जैसे दानवों का संहार करती हैं। हम सब ये पंक्तियां सुनते आये हैं। अर्थात जहां स्त्रियों का आदर-सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने कहा महिलाओं का सम्मान करने से पार्टी का संघठन में भी मजबूती मिलेगी। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर झामुमो में शामिल सभी महिला नेत्री को साड़ी भेट कर सम्मानित किया गया। ताकि पूर्वी सिंहभूम जिले में झामुमो संघठन मजबूती से आगे बढ़ सके।

मौके पर रजनी दास को पूर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व सांसद सुमन महतो ने बुके देकर बधाई दी। इस अवसर पर उपस्तित सभी झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम के दौरान शेख बदरुद्दीन, पूर्व सांसद सुमन महतो,महावीर मुर्मू,राज लकड़ा,अरुण प्रसाद, गुरमीत सिंह गिल, कालू गोराई, राजकुमार, राकेश राव,उमा कांत झा,पम्मी सिंह, अब्दुल बारी, मोहमद समद, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष रजनी दास, सविता दास, झरनापाल, पूजा कौर सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें