97% अंक लाकर किसान का बेटा रोहित महतो बना राजनगर टॉपर, जिले में चौथा स्थान

SHARE:

Seraikela : राजनगर प्रखंड के लिए गर्व की खबर सामने आई है। Jharkhand Academic Council (JAC) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में एस.एस. हाई स्कूल, राजनगर के छात्र रोहित महतो ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। साथ ही उन्होंने जिले में चौथा स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

साधारण किसान परिवार से आने वाले रोहित महतो की यह सफलता संघर्ष और मेहनत की मिसाल बन गई है। उनके पिता मलिन कुमार महतो किसान हैं, जबकि माता मीना देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रोहित ने पढ़ाई के प्रति समर्पण और अनुशासन बनाए रखते हुए यह मुकाम हासिल किया।

विषयवार अंकों की बात करें तो रोहित ने हिंदी में 97, अंग्रेजी में 95, गणित में 99, विज्ञान में 100 और सामाजिक विज्ञान में 94 अंक प्राप्त किए हैं। कुल 500 अंकों में से 485 अंक लाकर उन्होंने प्रथम श्रेणी में शानदार सफलता पाई।

रोहित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। उनकी सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे इलाके में खुशी की लहर है। शिक्षकों ने भी रोहित की लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत की सराहना की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोहित ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे राजनगर प्रखंड को गौरवान्वित किया है।

Leave a Comment