चांडिल के होलीक्रॉस स्कूल की छात्रा शिवांगी महतो 97.20% के साथ जिला टॉप-4, राहुल प्रमाणिक भी टॉप-10 में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत होलीक्रॉस स्कूल, बेड़ादा के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। Jharkhand Academic Council (JAC) के घोषित परिणाम में चौका निवासी छात्रा शिवांगी महतो ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर सूची में चौथा स्थान हासिल किया है।

शिवांगी महतो एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता विनोद कुमार महतो गैरेज मिस्त्री हैं, जबकि माता भानुमति महतो गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शिवांगी ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। शिवांगी का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है।

वहीं, इसी स्कूल के छात्र राहुल प्रमाणिक ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप-10 में स्थान बनाया है। राहुल के पिता सनत प्रमाणिक चौका मोड़ पर हेयर कटिंग सैलून चलाते हैं और माता चिंतामणि प्रमाणिक गृहिणी हैं। राहुल भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं।

परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका स्वयं दोनों छात्रों के घर पहुंचीं और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

इन छात्रों की उपलब्धि यह दर्शाती है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.