पोटका में विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka  : प्रखंड स्थित अपग्रेड परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत बनाए जा रहे चार कमरों के नए भवन के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और सुधार नहीं होने पर उपायुक्त से शिकायत करने की चेतावनी दी।

कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा एवं पूर्व प्रदेश सचिव सुबोध सिंह सरदार ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण के दौरान फर्श की ढलाई में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। उनके अनुसार, संवेदक द्वारा मिट्टी के ऊपर ही सीधे ढलाई की जा रही है, जबकि नियमानुसार मिट्टी के ऊपर ईंट के टुकड़े बिछाकर सतह को समतल करने और बालू की परत तैयार करने के बाद फर्श की ढलाई की जानी चाहिए।

अभियंताओं की निगरानी पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने निर्माण कार्य के दौरान संबंधित विभाग के अभियंताओं की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि फर्श निर्माण में सुधार नहीं किया गया, तो इस मामले की शिकायत पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से की जाएगी।

विभाग ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, झारखंड शिक्षा परियोजना की अभियंता ने निर्माण में अनियमितता के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि संवेदक द्वारा प्राक्कलन के अनुसार फर्श की ढलाई कराई गई है। निर्माण कार्य की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है।

प्रेसवार्ता के दौरान चंदन मंडल, शिवचरण टुडू, गोपाल मुर्मू एवं बिरसा सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें