Jamshedpur : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली पंचायत के काशीडीह गांव में राशन वितरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच आखिरकार कार्डधारियों को राहत मिल गई है। सोमवार सुबह से अप्रैल माह का खाद्यान्न वितरण शुरू कर दिया गया।
बताया जाता है कि गांव की पीडीएस डीलर Lalita Khand Patar पर आरोप था कि वह सैकड़ों कार्डधारियों का फिंगरप्रिंट लेने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दे रही थीं। इसके चलते जनवरी से अप्रैल तक का खाद्यान्न लंबित हो गया था, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी।
मामले को लेकर कार्डधारियों द्वारा आंदोलन किए जाने के बाद प्रखंड आपूर्ति विभाग हरकत में आया और डीलर को तत्काल राशन वितरण के निर्देश दिए। विभागीय दबाव के बाद आखिरकार वितरण प्रक्रिया शुरू की गई।
खाद्यान्न वितरण के दौरान स्थानीय मुखिया Kajal Barik और पंचायत समिति सदस्य Deven Mahato मौके पर मौजूद रहे और उनकी निगरानी में कार्डधारियों को राशन उपलब्ध कराया गया।
पोटका में राशन घोटाले पर एक्शन! विरोध के बाद शुरू हुआ वितरण, कार्डधारियों को मिली राहत
The News Blast
FOLLOW US:
Share करें
✓ Link copy हो गया!
The specified slider id does not exist.
















