जुड़ी रेलवे फाटक के पास अनियंत्रित कार का कहर, एक की मौत, 11 घायल; पांच की हालत गंभीर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka: पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता–जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी रेलवे फाटक के समीप मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जादूगोड़ा की ओर से उड़ीसा जा रही एक अनियंत्रित कार (WB02AS4786) रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही उछल गई और आगे चल रहे टाटा मैजिक यात्री वाहन (JH05AT/2592) तथा दो बाइक—स्प्लेंडर (JH05BZ/9399) और टीवीएस मोपेड (JH05OK/0374)—को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार खुद भी पलट गई।

हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना के सब-इंस्पेक्टर कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस और पुलिस वाहन की मदद से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका भेजा गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.