‘जबरदस्त जागरिक’ पहल से युवाओं में संवैधानिक जागरूकता, पोटका के प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka : युवाओं और किशोर-किशोरियों को संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से ‘जबरदस्त जागरिक’ पहल के तहत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से करीब 200 युवाओं तक संवैधानिक साक्षरता पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्रोथ संस्था के आठ ‘जबरदस्त जागरिक’ को इस दिशा में प्रशिक्षित किया गया। पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण सहभागी शिक्षण संस्था, लखनऊ में संपन्न हुआ, जिसे कम्यूटिनी – द युथ कलेक्टिव, वार्तालाप (सोशल हेल्थ एंड एजुकेशन डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) और प्रतिज्ञा के संयुक्त सहयोग से डिजाइन किया गया था।


प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को रचनात्मक और सहभागितापूर्ण तरीके से संविधान, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। इसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की कुल 9 संस्थाओं ने भाग लिया।

ग्रोथ संस्था की ओर से सचिव दर्शना, मेंटर लक्ष्मी कुमारी के साथ रुपाली हेम्ब्रम, काशीनाथ माझी, मनीषा मुर्मू, सरौंती मुंडा, मुस्कान कुमारी, राहुल कुमार झा, हर्षदीप सिंह और सौरव गिरी ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रतिभागियों के लिए यह पहला अवसर था, जिसे उन्होंने उत्साह के साथ पूरा किया।


इस कार्यक्रम की पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में कम्यूटिनी – द युथ कलेक्टिव के वाणी, उदय और मीनाक्षी का विशेष योगदान रहा। यह सहयात्रा आगामी अक्टूबर माह तक जारी रहेगी, जिसके माध्यम से युवाओं को जागरूक कर एक जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.