बेगनाडीह में नवनिर्मित हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, 201 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा गांव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत टेंटोपोसी पंचायत के बेगनाडीह गांव में मंगलवार को भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री गौरांग महाप्रभु संकीर्तन समिति की ओर से नवनिर्मित हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।


धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें गांव और आसपास की 201 महिलाएं पारंपरिक पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुईं। यह यात्रा खरकई नदी के सिंधुकोपा घाट से प्रारंभ हुई, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरने की प्रक्रिया संपन्न की गई। इसके बाद महिलाएं सिर पर कलश लेकर पदयात्रा करते हुए मंदिर परिसर पहुंचीं और विधिवत कलश स्थापित किया।

वैदिक विधि से प्राण प्रतिष्ठा, संकीर्तन से गूंजा वातावरण
समिति के प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि आयोजन को दो चरणों में संपन्न किया गया। प्रथम चरण में आचार्य पंडितों द्वारा वैदिक विधि-विधान से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई, जबकि दूसरे चरण में शाम से अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.