विश्व टीकाकरण सप्ताह पर पोटका में जागरूकता अभियान, छात्राओं ने बताया टीकाकरण का महत्व

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका में विश्व टीकाकरण सप्ताह 2026 के अवसर पर 30 अप्रैल को रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जीएनएम एवं बी.एससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम सीएचसी पोटका और पीएचसी हल्दीपोखर में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आसपास के ग्रामीण समुदाय में टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को टीकाकरण की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि टीके शरीर को विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने टीकाकरण के लाभों—जैसे रोगों की रोकथाम, जीवन रक्षा और सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार—पर विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही लोगों के मन में टीकाकरण को लेकर मौजूद डर को दूर करने का प्रयास किया गया। छात्राओं ने बताया कि टीका लगने के बाद हल्का बुखार, दर्द या सूजन जैसे सामान्य लक्षण अस्थायी होते हैं और इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं और वयस्कों के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी गई तथा समय पर टीका लगवाने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

इस वर्ष की थीम “हर पीढ़ी के लिए, टीके काम करते हैं” को रेखांकित करते हुए छात्राओं ने सभी आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर नर्सिंग ट्यूटर श्रीमती पार्वती भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.