चांडिल में 6.32 करोड़ की चार सड़कों की आधारशिला, आवागमन को मिलेगी रफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : चांडिल प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़करण योजना के तहत स्वीकृत चार महत्वपूर्ण सड़कों का गुरुवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

इन सड़कों का निर्माण कुल 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-32 से रावताड़ा तक 1.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं चांडिल डैम रोड स्थित मुखिया होटल से दियाडीह भाया बोराबिंधा तक 5.5 किलोमीटर सड़क 2 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से बनेगी।



इसके अलावा चौका-कांड्रा रोड के पालगम से रायडीह तक 2.6 किलोमीटर सड़क 1 करोड़ 91 लाख रुपये तथा काशीडीह मोड़ से मिरुडीह भाया सिंगाती तक 2 किलोमीटर सड़क 1 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी।

विधायक सविता महतो ने संवेदक को निर्देश दिया कि सभी सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

इस मौके पर झामुमो के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, सुधीर किस्कू, सविता मार्डी, ममता हेंब्रम, रिंकी गांगुली सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.