Jharkhand Politics : झामुमो ने किया बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 28 वर्षीय विक्टर सोरेन बने जिला अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए 28 वर्षीय विक्टर सोरेन को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से जारी की गई।

पार्टी के इस फैसले को युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। विक्टर सोरेन ने कम उम्र में ही संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई है और पूर्व मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के मार्गदर्शन में राजनीतिक अनुभव हासिल किया है।



नई जिला कमिटी में सागेन पूर्ति, प्रणव महतो, ललित मांझी और विद्यासागर दास को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रतन महतो को सचिव, चन्द्रशेखर टुडू और नसीर खान को संगठन सचिव, मो. जलील और माणिक मल्लिक को सह सचिव तथा कालीपदो गोराई को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के इस कदम को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.