Potka icse result : पोटका के अक्षत मोदी ने ICSE 10वीं में 94% अंक लाकर बढ़ाया मान, बायोलॉजी में 99%

SHARE:

Jamshedpur : आईसीएसई बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर निवासी अक्षत मोदी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके इस शानदार परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अक्षत को बायोलॉजी में 99 प्रतिशत और हिंदी में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। वे DBMS English School, बीएच एरिया, जमशेदपुर के छात्र हैं।

ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले अक्षत की इस उपलब्धि पर गांववासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया।

उन्होंने बताया कि भविष्य में वे एमबीए की पढ़ाई कर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। उनके पिता रमेश मोदी एक व्यवसायी हैं, जबकि माता सोनिया मोदी गृहिणी हैं। बेटे की सफलता पर माता-पिता ने मिठाई खिलाकर उसे आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें