चेमाईजुड़ी में पुत्र की पिटाई से पिता की मौत, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka : पोटका थाना क्षेत्र के चेमाईजुड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद बेटे द्वारा की गई बेरहमी से पिटाई में पिता की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को चेमाईजुड़ी निवासी विजय पात्र का अपने पिता अनिरुद्ध तांती (55 वर्ष) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में विजय ने लाठी-डंडे से अपने पिता की जमकर पिटाई कर दी। हमले में अनिरुद्ध तांती गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमशेदपुर भेजा। जहां इलाज के दौरान अनिरुद्ध तांती की मौत हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र विजय को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटे हैं और छोटे बेटे विजय के साथ हुए विवाद में यह घटना घटी।

थाना प्रभारी सन्नी टोपो ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें