जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज का निधन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज का 16 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे और जुगसलाई के निवासी थे। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज, स्वर्गीय मदनलाल भारद्वाज के पुत्र थे। उनका एनरोलमेंट नंबर 2603/1998 था। उनका अंतिम संस्कार 17 मई 2026 को जुगसलाई स्थित शिव घाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, शुभचिंतकों एवं परिजनों ने उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस दुखद अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव विनीता सिंह, संजीव रंजन बरियार, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अक्षय कुमार झा, अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, संजीव कुमार झा, हेमंत कुमार एवं रमेश प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ता भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।

बार संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिवंगत अधिवक्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज के सम्मान में जमशेदपुर जिला बार संघ के सभी अधिवक्ता 18 मई 2026, सोमवार को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.