छठ घाटों का निरीक्षण कर सरयू राय ने अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को बिष्टुपुर, कदमा और सोनारी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें छठ पर्व से पहले दुरुस्त कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

विधायक ने निरीक्षण की शुरुआत बिष्टुपुर स्थित बोधनवाला छठ घाट से की। इसके बाद उन्होंने कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या 3, 4 और 5, रामजनम नगर, सतीघाट एवं ग्रीन पार्क घाट का निरीक्षण किया। वहीं, सोनारी के दोमुहानी मूर्ति विसर्जन घाट, एलएंडटी घाट सहित अन्य छठ घाटों का भी जायजा लिया।

बोधनवाला घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान फैली गंदगी देखकर उन्होंने जुस्को के अधिकारियों को छठ से पहले घाट की समुचित सफाई कराने का निर्देश दिया। कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या 3 स्थित घाट पर भी गंदगी मिली। वहीं, ब्लॉक संख्या 4 के छठ घाट पर नदी की ओर उतरने के लिए बनी सीढ़ियों की मरम्मत और सुधार कराने की आवश्यकता जताई, ताकि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो।

दोमुहानी घाट पर बनी सीढ़ियों को भी श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप दुरुस्त कराने पर उन्होंने जोर दिया। इसके अलावा घाट के आसपास मौजूद बड़े-बड़े पत्थरों को हटवाने का निर्देश दिया, जिससे छठव्रतियों और श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम हो सके।

निरीक्षण के दौरान जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार और आकाश डेविड मौजूद थे। सरयू राय ने अधिकारियों को सभी चिह्नित समस्याओं का समाधान छठ पर्व से पहले सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। घाटों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर ललन द्विवेदी, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, सुर रंजन राय, संजय तिवारी, तारक मुखर्जी, भीम सिंह, चुन्नु भूमिज, रवि ठाकुर, मनोज सिंह, सन्नी सिंह, विश्वनाथ दीप, रत्नेश सिंह, सुनील सिंह, दीप सिंह, अजीत कुमार, शेषनाथ पाठक, संजीव सिंह, केपी सिंह, बिनोद सिंह, उषा यादव, आनंद कुमार, सुभाष सिंह, राजू रजक, मनोज सिंह, विश्वजीत दे, संदीप सिंह, अशोक सिंह, पवन सिंह, रंजीत प्रसाद, जीतू भगत, जितेंद्र सिंह, चंदन गुड़िया, लक्ष्मी कर्मकार, राजू कर्मकार, ममता सिंह और दिलीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.