पोटका प्रखंड मुख्यालय में विधायक संजीव सरदार की मैराथन बैठक, जनगणना व विकास कार्यों की समीक्षा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: हाता में निर्माणाधीन योजनाओं के निरीक्षण के बाद पोटका के विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान अंचलाधिकारी निकिता बाला और प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया, साथ ही आगामी 14 मई से शुरू होने वाली जनगणना की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

बैठक के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड मुख्यालय में घंटों तक बैठकर दूर-दराज से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जमीन विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कराई गई, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली।

इस दौरान विधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सर्वोच्च धर्म है और वे हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे आम लोगों के साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पेश आएं।

वहीं, समस्याओं के समाधान से संतुष्ट ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया। कई लोगों ने भावुक होकर कहा कि “बेटा हो तो तुम्हारे जैसा”, और उनके कार्यशैली की सराहना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.