पाकुड़ विधायक निशात आलम की अध्यक्षता में निजी आवास में हुई बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने व हुल दिवस को सफल बनाने हेतु चर्चा हुई

बरहरवा: पाकुड़ विधायक सह साहिबगंज जिला प्रभारी निसात आलम की अध्यक्षता में उनके इस्लामपुर स्थित निजी आवास में साहिबगंज कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक, सहित पार्टी के वरीय पदाधिकारी के साथ सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जहां इस बैठक में संगठन के विस्तार एवं ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सशक्तिकरण पर चर्चा सहित आगामी 28 जून 2025 को पाकुड़ में होने वाले संविधान बचाओ रैली और 30 जून 2025 हूल दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर पाकुड़ विधायक सह साहिबगंज जिला प्रभारी निसात आलम ने बताया कि संविधान बचाओ रैली एवं हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित प्रदेश के पदाधिकारी, पार्टी के मंत्री एवं विधायक उपस्थित रहेंगे। इस बैठक के दौरान मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाब रब्बानी, कमल आर्य, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर, परवेज आलम, हीरालाल साहा, मो. सद्दाम हुसैन, मनोज घोष, कलीमुद्दीन, एखलाक नदीम, राजेश कुमार सिंह, वसीम औरंगज़ेब, मो. रिजवान समेत अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें