Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जमशेदपुर परिसदन में गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश पाल मुंजनी का भी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने दोनों नेताओं को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आपसी समन्वय और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई।
मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, अंसार खान, अरुण कुमार सिंह, रियाजुद्दीन खान, राकेश तिवारी, प्रताप यादव, प्रिंस सिंह, एलबी सिंह, उदय कुमार सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, प्रमोद मिश्र, फिरोज खान, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा, केआर कैलाश, राजकुमार वर्मा, शिल्पी चक्रवर्ती, रेनू मिश्र, नमिता सिंह, रंजीत झा, अबुबकर, निसार करीम, गोविंद बगदल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
















