रामपुर दियारा निवासी पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: गंगा नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर दियरा गांव में रविवार की रात पति नकुल सिंह के द्वारा पत्नी को प्रताड़ित कर व मारपीट कर घायल दिया। जहां घायल महिला अपनी शिकायत लेकर गंगा नदी थाना क्षेत्र पहुंची जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि रामपुर दियारा गांव निवासी रिंकी देवी उम्र 25 वर्ष को उसके ही शराबी पति नकुल सिंह ने मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल रिंकी देवी की मां सुलेखा देवी ने आरोप लगाते हुए बताई की उसकी बेटी रिंकी देवी के पति नकुल सिंह कहता है कि अब वो उसकी बेटी को नहीं रखेंगे और दूसरी जगह शादी करेंगे। जहां इस बात पर पत्नी के साथ विवाद होने पर पत्नी को लाठी डंडा से आए दिन मारपीट करता है। उधर रविवार की रात भी उसकी बेटी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया है। उधर गंगा नदी थाना क्षेत्र की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें