सदर अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में की गई स्वास्थ्य सुविधाओ की समीक्षा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: सदर अस्पताल स्थित वेयर हाउस सभागार में सोमवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। जहां बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्षा मोनिका किस्कु ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन सह रखरखाव योजना के अंतर्गत 75 लाख रुपया से सदर अस्पताल के विकास पर खर्च करने पर निर्णय लिया गया है। वही इस दौरान अस्पताल प्रबंधन समिति ने स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कई प्रस्ताव लिया है। जहां समीक्षा के दौरान समिति के सदस्यों ने एंबुलेंस सेवा को दुरूस्त करने का निर्देश दिया है। वही सदर अस्पताल के टूटे फूटे फर्श की मरम्मती, रंग रोगन, एएनएम भवन की मरम्मती, मरीजों के लिए चार वाटर चीलर मशीन की खरीदारी, दस पीस रैलिंग पंखा, पांच पीस वॉल फैन, छह पीस एसी समेत अन्य सामग्री खरीदने का प्रस्ताव लिया गया है। वही सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के तीनों गेट पर मोड्यूलर दरवाजा लगाया जाएगा। उधर डायग्नोस्टिक भवन के पीछे बाउंड्री वॉल की मरम्मती, सदर अस्पताल में तीन स्थायी रूप से आयुष्मान मित्र, चार सीसीटीवी कैमरे की खरीदारी करने समेत दर्जनों विषयों पर प्रस्ताव लिया गया है। इस मौके पर सीएस सह सचिव डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया, सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेंब्रम, राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, बोरियो विधायक प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, आईएमए सचिव डॉ. विजय कुमार, डीएस डॉ. सलखु चन्द्र हांसदा, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, अस्पताल मैनेजर अमन कुमार, एनआरईपी के सहायक अभियंता दिवाकर समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें