कुपोषण उन्मूलन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, कुकरू से हुई शुरुआत

SHARE:

Adityapur : Saraikela-Kharsawan जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला समाज कल्याण विभाग एवं UNICEF के सहयोग से एसएएएमएआर/सीएमएएम कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत कुकरू प्रखंड से की गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कुपोषण की पहचान, उसके प्रबंधन तथा सामुदायिक स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही गंभीर कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान एवं उनके समुचित उपचार को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

बताया गया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी परियोजनाओं में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसके तहत सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि कुपोषण के खिलाफ प्रभावी और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित विभागीय पदाधिकारी, कर्मियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Comment