आयुष विभाग की पहल: शय्याग्रस्त मरीजों को घर-घर मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा Palliative Care योजना के तहत शय्याग्रस्त एवं असहाय मरीजों को उनके घर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य ऐसे मरीजों को राहत पहुंचाना है, जो अस्पताल जाने में असमर्थ हैं।

इसी क्रम में ग्राम इचा की 75 वर्षीय श्रीमती मालती देवी, जो हृदय संबंधी रोग (Cardiovascular Disease) एवं पैरों में दीर्घकालिक सूजन (Chronic Oedema) से पीड़ित हैं, का आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शैलेश द्वारा गृह भ्रमण किया गया।

इस दौरान मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया तथा उनके परिजनों को देखभाल संबंधी आवश्यक सलाह भी दी गई।

आयुष विभाग की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है, जिससे बुजुर्ग एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को घर बैठे उपचार का लाभ मिल रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें