मजदूर दिवस पर MGM अस्पताल में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, 20 साल बाद भी स्थायीकरण नहीं होने पर रोष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल, डिमना परिसर में अस्थायी सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यरत कर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वर्षों से सेवा दे रहे इन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया।

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया। उनका आरोप है कि कई बार सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष अपनी मांगें रखने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है।

मजदूर दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर कर्मियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से जल्द स्थायीकरण की मांग दोहराई। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो वे आगे और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस विरोध प्रदर्शन में रबी नामाता, गिरीश, संतोशी मुखी, आशा, मीना, सुखमती, प्राणकी, चंपा, सुरु, गौतम, राजकिशोर, पूनम सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.