मनोहरपुर में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो गंभीर घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa: Manoharpur थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर–चिड़िया मुख्य मार्ग पर कोयना रेस्टोरेंट के समीप सोमवार शाम फ्लाई ऐश ईंट से लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और उसका सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मनोहरपुर से छोटानागरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान छोटानागरा थाना क्षेत्र के बाईहातु गांव निवासी मानु चंपिया (22) और सुनिया सुरीन (29) के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए Rourkela रेफर कर दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.