नारायण आईटीआई चांडिल में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

SHARE:

Adityapur : Chandil प्रखंड के लुपुंगडीह स्थित Narayan ITI में भगवान Parshuram जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, प्रशिक्षु एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और भगवान परशुराम के आदर्शों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक Dr. Jatashankar Pandey ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भगवान विष्णु के छठे अवतार थे, जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर धर्म की स्थापना की। उनका जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के यहाँ हुआ था और वे बचपन से ही तेजस्वी, पराक्रमी तथा विद्वान थे।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज को सत्य, न्याय और धर्म के पालन का संदेश दिया। वे एक महान योद्धा होने के साथ-साथ आदर्श गुरु भी थे। उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, नंदलाल दंडपात, शुभम साहू, देवाशीष मंडल, संजीत महतो, पवन महतो, हरीश चंद्र दास, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो, शिशुमती दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment