घाटशिला प्रेस क्लब की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, नए पदाधिकारियों का चयन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : Jadugoda स्थित UCIL Guest House में रविवार को घाटशिला प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में अध्यक्ष मो. परवेज, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महासचिव रूपेश दुबे, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ यूसीआईएल के उप महाप्रबंधक (एचआर) Rakesh Kumar एवं बारक के वैज्ञानिक Dr. Narendra Sethi ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दूर-दराज से आए पत्रकारों का भी स्वागत किया गया।

अध्यक्ष मो. परवेज ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आगामी 1 मई (मजदूर दिवस) को अगली बैठक आयोजित करने की घोषणा की।

कार्यकारी अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बताया कि यूसीआईएल प्रबंधन से क्लब भवन निर्माण, सुविधाओं और सदस्यों के बीमा को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई है।

बैठक के बाद सर्वसम्मति से राजेंद्र यादव, मुरारी प्रसाद और भूदेव चंद्र मार्डी को उपाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक मंडल में धरीशचंद्र सिंह, अरुण सिंह, राजेश सिंह, राजेश चौबे, जयकिशोर, सुरेश सिंह चौहान, संजय अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, धनंजय सिंह और जवाहर परिडा को जिम्मेदारी दी गई।

सलाहकार मंडल में ईला पाल, पंकज मिश्रा, कनक कुमार, तपेश्वर शर्मा, दीपक नाग, अरुण बारिक, राजा कर्मकार, गणेश प्रसाद, अनिल अग्रवाल, अनूप साव, रंजीत राणा और ललन सिंह को शामिल किया गया।

सहायक सचिव के रूप में राकेश सिंह और कन्हाई हेंब्रम, सह-कोषाध्यक्ष के रूप में गणेश बारिक तथा मीडिया प्रभारी के रूप में हर्ष राय को मनोनीत किया गया।

मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि मीडिया समाज का आईना है और जागरूकता फैलाने में इसकी अहम भूमिका है। वहीं डॉ. नरेंद्र सेठी ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।

अंत में सफल आयोजन में योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिसमें ‘अपनी नजर न्यूज डिजिटल’ चैनल के संस्थापक मोहम्मद कलीमुद्दीन सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.