मनोहरपुर के उरकिया विद्यालय में कौशल विकास कार्यक्रम, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत उरकिया स्थित श्रीहरि गौरहरि उच्च विद्यालय में मंगलवार को कौशल विकास कार्यक्रम एवं बेहतर परिणाम उन्मुख पहल के तहत एक समावेशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव ओम प्रकाश महतो उपस्थित रहे, जो पूर्व में मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य रह चुके हैं। उनके अनुभव के आधार पर विद्यालय में कई सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं।

वर्ष 1985 से संचालित यह विद्यालय अब नए शैक्षणिक ढांचे के तहत आगे बढ़ेगा। इसके तहत नर्सरी से कक्षा 5 तक पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाएगी, जबकि कक्षा 6 से 8 तक अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यमों में शिक्षा दी जाएगी। वहीं कक्षा 9 एवं 10 की पढ़ाई Jharkhand Academic Council के पाठ्यक्रम के अनुसार संचालित होगी।

विद्यालय में कौशल विकास कार्यक्रमों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान मिल सके। साथ ही शिक्षा के साथ आध्यात्मिकता को जोड़ते हुए छात्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस नई पहल से छात्रों के शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा और उन्हें भविष्य के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें