पोटका में झामुमो का प्रदर्शन, खराब जल मीनारों की मरम्मत को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी ने पेयजल समस्या को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विभिन्न पंचायतों में खराब पड़े सौर ऊर्जा संचालित जल मीनारों और चापानलों की शीघ्र मरम्मत की मांग की गई।

झामुमो नेताओं ने कहा कि 14वीं और 15वीं वित्त आयोग की राशि से निर्मित कई जल मीनार वर्तमान में खराब स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और कई पंचायतों में लोगों को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ज्ञापन में मांग की गई कि 15वीं वित्त आयोग मद से ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति के तहत उपलब्ध राशि से इन जल मीनारों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए। साथ ही प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों को भी शीघ्र दुरुस्त करने पर जोर दिया गया, ताकि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से राहत मिल सके।

इस दौरान जिला संगठन सचिव विद्यासागर दास, जिला सदस्य भुगलू टुडू, वरिष्ठ नेता रजनी सारंगी, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भकत, चक्रधर महतो, संगठन सचिव वीरेन पात्रो, त्रिलोचन टुडू, हराधन मुंडा, करण मुर्मू, बुलू महतो, सीताराम भकत और शंकर चित्रकार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें