Manoharpur accident : मनोहरपुर रेलवे फाटक पर पिकअप की टक्कर से बूम क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : मनोहरपुर रेलवे फाटक पर शनिवार को एक पिकअप वाहन की टक्कर से फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। घटना के बाद फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (संख्या: JH06C-5114) टेंट हाउस का सामान लेकर रेलवे फाटक की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन ने फाटक के बूम को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जाम में फंसे वाहनों को हटाया और यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया।

आरपीएफ ने संबंधित पिकअप वाहन को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्ट पर ले जाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.