मनोहरपुर में पंचायत दिवस पर बड़ा फैसला, खराब चापाकल ठीक होंगे, पंचायत स्तर पर शिक्षक बहाली की तैयारी

SHARE:

Chaibasa : Manoharpur प्रखंड मुख्यालय के सभागार सहित विभिन्न पंचायत भवनों में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी Shakti Kunj ने पंचायत समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों में मुखियाओं की अध्यक्षता में विशेष बैठकें आयोजित की गईं। ढीपा पंचायत में अशोक बंदा, कोलपोटका पंचायत में अजित तिर्की और नंदपुर पंचायत में सुशीला संवैया के नेतृत्व में बैठकें हुईं, जिनमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बैठकों में सर्वसम्मति से कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें गांवों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पंचायत स्तर पर शिक्षकों की व्यवस्था करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों को बिना भोजन घर से बाहर न निकलने, पानी और गमछा साथ रखने की सलाह दी गई। साथ ही महिलाओं की विकास कार्यों में अधिक भागीदारी और पंचायत स्तर पर हाट-बाजार संचालन में सहयोग बढ़ाने पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर पंचायत सचिव महेंद्र सिंह, अनथोनी किस्पोट्टा, हरिसन नायक, बसंत पान, युधिष्ठिर गोराई, मुंडा अखिलेंद्र नायक, निशु जैक चांपिया, जयपाल सुरीन, श्याम लाल बोदरा, प्रकाश दास सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें