Jharkhand Gangster News  अखिलेश सिंह के नए कारोबार का खुलासा  नेताओं से कनेक्शन पर बढ़ी हलचल विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद गिरोह में बड़ा बदलाव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

झारखंड के चर्चित गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। विक्रम शर्मा की हत्या के बाद गिरोह की संरचना में अहम बदलाव देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, अब गुरुग्राम स्थित मॉल और रियल एस्टेट कारोबार की जिम्मेदारी अशोक सिंह राघव को सौंपी गई है।
बताया जाता है कि अखिलेश सिंह को साल 2017 में गुरुग्राम में इसी मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया था। अब चर्चा है कि गिरोह के नए चेहरे नोएडा, गुरुग्राम और बनारस में फैले करोड़ों के रियल एस्टेट नेटवर्क को संभाल सकते हैं।


दिल्ली और कोलकाता के नेताओं से जुड़े तार
अखिलेश सिंह के कारोबार के तार कथित तौर पर दिल्ली के एक प्रभावशाली मंत्री और कोलकाता के बड़े नेताओं से जुड़े बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में राजनीतिक साझेदारी की बात सामने आई है।
इससे पहले कोलकाता के एक बड़े राजनेता के साथ भी साझेदारी की खबरें सुर्खियों में रही थीं, जिस पर आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के शक में जांच शुरू की थी।
दुमका जेल से भी चल रहा नेटवर्क
फिलहाल अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद है, लेकिन इसके बावजूद उसका नेटवर्क सक्रिय बताया जा रहा है। गिरोह के सदस्य अब दिल्ली, यूपी और पश्चिम बंगाल में कारोबार बढ़ाने की नई रणनीति पर काम कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि नए चेहरे अब हाई-प्रोफाइल इलाकों में रियल एस्टेट साम्राज्य को और विस्तार देने की तैयारी में हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.