केरल समाजम मॉडल स्कूल ने IIT-KGP एलुमनी एसोसिएशन के साथ शुरू किया ‘यंग साइंटिस्ट चैलेंज’

SHARE:

Jamshedpur : केरल समाजम मॉडल स्कूल (KSMS) ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए IIT-KGP एलुमनी एसोसिएशन के सहयोग से “यंग साइंटिस्ट चैलेंज” (YSC) का सफल आयोजन किया।

विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक exposure एवं चुनौतीपूर्ण सीखने का अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिता का आयोजन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया गया, जिसमें विज्ञान और गणित के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों की योग्यता एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का आकलन किया गया।

कम समय की सूचना के बावजूद प्रतियोगिता में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों की वैज्ञानिक समझ, तार्किक सोच और समस्या समाधान क्षमता की परीक्षा ली गई।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े शिक्षकों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के शैक्षणिक भ्रमण का विशेष अवसर प्रदान किया गया है। 14 मई से 22 मई के बीच आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को IIT-KGP के शैक्षणिक वातावरण, नवाचार संस्कृति और विश्वस्तरीय अधोसंरचना को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह अनुभव विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (STEM) के क्षेत्र में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन KSMS STEM Confluence के बैनर तले किया गया, जो विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों का एक समर्पित समूह है और STEM शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन विद्यालय की डायरेक्टर एकेडमिक्स श्रीमती नंदिनी शुक्ला, प्राचार्या श्रीमती रीना बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती सुजाता सिंह, वाइस प्रिंसिपल श्री ए. एल. अब्राहम एवं रजिस्ट्रार श्रीमती वृंदा सुरेश के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें