जमशेदपुर में पहली बार चिकित्सकों के लिए टेबल टेनिस टूर्नामेंट, डॉ. समीर वूली, डॉ. संजीता और डॉ. विभूति भूषण बने चैंपियन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:शहर में पहली बार चिकित्सकों के लिए विशेष टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ (ESDTTA) की पहल और खेल विभाग के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता 21 नवंबर को जेआरडी टाटा टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों से जुड़े करीब 20 चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), एमजीएम मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल, विष्णु नेत्रालय गोलमुरी, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज और नारायणा हेल्थ समेत विभिन्न अस्पतालों एवं नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के मेंस ओपन वर्ग में डॉ. समीर वूली (टाटा मणिपाल) ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। एमजीएम के डॉ. कुमार नरेन चंद्र उपविजेता रहे, जबकि डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया। वहीं, विमेंस ओपन वर्ग में टीएमएच की डॉ. संजीता विजेता बनीं, जबकि डॉ. तरन्नुम उपविजेता रहीं।

वेटरन्स वर्ग (50 वर्ष से अधिक) में विष्णु नेत्रालय के डॉ. विभूति भूषण ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीएमएच के डॉ. आसिफ अहमद उपविजेता और डॉ. राजेश ठाकुर द्वितीय उपविजेता रहे।

जमशेदपुर में अपनी तरह के इस पहले आयोजन को लेकर चिकित्सकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ से प्रतियोगिता को प्रत्येक वर्ष वार्षिक आयोजन के रूप में आयोजित करने का आग्रह किया।

टूर्नामेंट का संचालन रेफरी किरण बिहारी शुक्ला (के.बी. शुक्ला) के नेतृत्व में किया गया। मैच अधिकारियों के रूप में एल.एन. मित्रा, पवन कुमार, साई ऋषिक, ईशान राज, आयुष और सुयश ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। समापन समारोह में टीएमएच के डॉ. आसिफ अहमद ने विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

इसकी जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ के मानद सचिव उज्ज्वल कुमार चटर्जी ने दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें