जमशेदपुर में पहली बार डॉक्टरों के लिए टेबल टेनिस टूर्नामेंट आयोजित, करीब 20 चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ (ESDTTA) की पहल और खेल विभाग के सहयोग से शहर के चिकित्सकों के लिए पहली बार विशेष टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता शनिवार, 21 नवंबर 2026 को जेआरडी टाटा टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर में संपन्न हुई।

इस टूर्नामेंट में टीएमएच, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल, विष्णु नेत्रालय (गोलमुरी), मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, नारायणा हेल्थ सहित विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग होम के करीब 20 चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चिकित्सकों ने खेल के प्रति अपनी रुचि और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले।

प्रतियोगिता के परिणाम

मेंस ओपन

  • विजेता: डॉ. समीर वूली (टाटा मणिपाल)
  • उपविजेता: डॉ. कुमार नरेन चंद्र (एमजीएम)
  • द्वितीय उपविजेता: डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू (एमजीएम)

विमेंस ओपन

  • विजेता: डॉ. संजीता (टीएमएच)
  • उपविजेता: डॉ. तरन्नुम (टीएमएच)

वेटरन्स (50 वर्ष से अधिक)

  • विजेता: डॉ. विभूति भूषण (विष्णु नेत्रालय)
  • उपविजेता: डॉ. आसिफ अहमद (टीएमएच)
  • द्वितीय उपविजेता: डॉ. राजेश ठाकुर (टीएमएच)

जमशेदपुर में अपनी तरह के इस पहले आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला। चिकित्सकों ने पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ से इस प्रतियोगिता को प्रत्येक वर्ष आयोजित करने की मांग की, ताकि इसे वार्षिक आयोजन के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।

टूर्नामेंट का सफल संचालन रेफरी किरण बिहारी शुक्ला (के. बी. शुक्ला) के नेतृत्व में मैच अधिकारियों एल. एन. मित्रा, पवन कुमार, साई ऋषिक, ईशान राज, आयुष और सुयश ने किया। समापन समारोह में टीएमएच के डॉ. आसिफ अहमद ने विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

इसकी जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ के मानद सचिव उज्ज्वल कुमार चटर्जी ने दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें