पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का 93 वर्ष की आयु में निधन, स्वर्णरेखा घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी का 93 वर्ष की आयु में रविवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान हजारों की संख्या में शहरवासी, शुभचिंतक और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे वातावरण में शोक और भावुकता का माहौल रहा।

अर्जुन मुंडा का अपनी माताजी के साथ गहरा आत्मीय और भावनात्मक संबंध रहा है। उनके जीवन में मां का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार हमेशा प्रेरणा एवं संबल का आधार रहे। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के बावजूद अपनी मां के प्रति उनका समर्पण और आत्मीय लगाव सदैव बना रहा। 93 वर्षों की जीवनयात्रा पूरी कर उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

राष्ट्रपति समेत देश के वरिष्ठ नेताओं ने जताई संवेदना

इस दुखद अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दूरभाष के माध्यम से अर्जुन मुंडा से बातचीत कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

राजनीतिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और चंपई सोरेन, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो, खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, कृष्णा मार्डी, रविंद्र राय और गीता कोड़ा सहित कई प्रमुख नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, अरविंद सिंह, लक्ष्मण टुडू, गुरुचरण नायक और शिवशंकर उरांव भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, दुलाल भुइयां, गोपाल कृष्ण पातर, रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार, उपमहापौर अंकुर सिंह तथा पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भाजपा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंचे

भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जमशेदपुर ग्रामीण अध्यक्ष सत्य तिवारी, चाईबासा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू और सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंतिम विदाई में शामिल हुए।

खूंटी भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले और जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली समेत अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

औद्योगिक और सामाजिक जगत की हस्तियों ने दी अंतिम विदाई

औद्योगिक एवं व्यावसायिक जगत से टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी. वी. सुंदररमम, उद्यमी आर. के. अग्रवाल, आर. शाह, एस. के. बेहरा, दिलीप गोयल, इंद्र अग्रवाल और प्रणव कुमार सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

टाटा मोटर्स के एचआर हेड, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर. के. सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और इंटक से जुड़े श्रमिक नेता राकेश्वर पांडेय ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत मुंडा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एतवा मुंडा, ओडिशा से पहुंचे रविंद्र सिंह मुंडा एवं नाथो सिंह मुंडा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जे.बी. तुबिद, रांची के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. पाल और झामुमो जमशेदपुर के जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक एवं चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना दी। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मां का स्नेह, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद जीवनभर संतान के साथ रहता है। भले ही मां की ममतामयी छांव अब प्रत्यक्ष रूप से साथ न हो, लेकिन उनकी दी हुई सीख और स्मृतियां हमेशा जीवन को दिशा देती रहेंगी। अर्जुन मुंडा के जीवन में उनकी माताजी के संस्कार और आशीर्वाद सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें