Jamshedpur : Kolhan University के सीनेट सभागार, चाईबासा में आयोजित छठवीं सीनेट बैठक में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विधायक Somesh Chandra Soren को विश्वविद्यालय का सिंडिकेट मेंबर चुना गया। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर सीनेट सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के विकास में उनके सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई।
बैठक में कुलपति Angelina Gupta, कुलसचिव Dr Rajeev Kumar Karn के साथ जनप्रतिनिधियों में Mangal Kalindi, Sabita Mahato, Sukhram Oraon और Niral Purti समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, आधारभूत सुविधाओं में सुधार और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए।
सीनेट की इस बैठक को विश्वविद्यालय के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।











