Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के इस्लाम नगर (वार्ड संख्या 11) में लंबे समय से जारी पेयजल संकट को देखते हुए चेयरपर्सन Nousheen Khan ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित इलाके में पानी का टैंकर भेजवाया। इससे स्थानीय लोगों को तत्काल राहत मिली।
बताया जाता है कि क्षेत्र में पानी की कमी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत मिलते ही चेयरपर्सन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टैंकर से जल आपूर्ति सुनिश्चित कराई। स्थानीय निवासियों ने इस पहल पर संतोष जताते हुए कहा कि यह अस्थायी समाधान होते हुए भी उनकी तत्काल जरूरतों को पूरा करने में कारगर साबित हुआ है।
गौरतलब है कि जुगसलाई नगर परिषद बोर्ड की पिछली बैठक में पेयजल समेत अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए कई प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजे जा चुके हैं। साथ ही जिन इलाकों में पानी की गंभीर किल्लत है, वहां डीप बोरिंग और पाइपलाइन बिछाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है।
चेयरपर्सन नौशीन खान ने बताया कि गर्मी को देखते हुए जल संकट वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। हालांकि, स्थायी समाधान के लिए चल रही योजनाओं को जमीन पर उतारने में समय लग रहा है और आवश्यक कागजी प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने यह भी बताया कि एम.ई. स्कूल रोड स्थित पानी टंकी के ध्वस्त होने के कारण भी कई क्षेत्रों में जल संकट उत्पन्न हुआ है, जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जिन इलाकों में पानी की अधिक समस्या है, वहां टैंकर के जरिए नियमित जल आपूर्ति कर राहत पहुंचाई जा रही है।
पानी संकट पर एक्शन में चेयरपर्सन! इस्लाम नगर में टैंकर से मिली राहत, जल्द स्थायी समाधान का दावा
The News Blast
FOLLOW US:
Share करें
✓ Link copy हो गया!
The specified slider id does not exist.
















