किरीबुरू-सारंडा में CRPF का पौधारोपण अभियान, ‘स्वच्छ-हरित सारंडा’ का दिया संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में मंगलवार को Central Reserve Police Force (CRPF) द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और क्षेत्र में हरियाली को प्रोत्साहित करना रहा।

26वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में तथा द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किरीबुरू परिसर के साथ-साथ एफ/26 जम्बाईबुरु, ई/26 थलकोबाद, जी/26 झिरझिरिबुरु और गुण्डीजोरा क्षेत्र में आयोजित किया गया।

इस दौरान फलदार, छायादार और औषधीय गुणों वाले विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

अधिकारियों ने कहा कि मानव जीवन पूरी तरह पर्यावरण पर निर्भर है और स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बना रहे।

कार्यक्रम के समापन पर “स्वच्छ सारंडा, हरित सारंडा” का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.