मोहरदा में पीएम आवास योजना पर भड़के सरयू राय, बोले—जुडको के खिलाफ सीएजी जांच कराऊंगा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने मंगलवार को मोहरदा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में हो रही देरी व लाभुकों को चाबी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में वे Comptroller and Auditor General of India को पत्र लिखकर JUIDCO के खिलाफ जांच की मांग करेंगे।

निरीक्षण के दौरान Saryu Roy ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आकर अपनी समस्याएं बताई थीं, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब लाभुकों ने अपना पैसा जमा कर दिया है, तो उन्हें मकान की चाबी देने में देरी क्यों की जा रही है।


उन्होंने कहा कि कई लाभुकों ने कर्ज लेकर और अपनी जरूरतों में कटौती कर पैसे जमा किए हैं। ऐसे में किराये के मकान और बैंक की ईएमआई का दोहरा बोझ उन्हें झेलना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से कहा कि तैयार मकानों को तत्काल लाभुकों को सौंपा जाए।


निरीक्षण में यह बात सामने आई कि करीब 80 लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए भुगतान कर दिया है, लेकिन अब तक मीटर नहीं लगाए गए हैं। इस पर विधायक ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि जब सब कुछ तैयार है तो बिजली आपूर्ति क्यों शुरू नहीं की जा रही।


Saryu Roy ने बताया कि संबंधित सचिव से उनकी बातचीत हुई है और उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने के लिए दो दिनों का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर केवल उद्घाटन में देरी के कारण मकान नहीं दिए जा रहे हैं, तो मुख्यमंत्री या मंत्री ऑनलाइन उद्घाटन कर दें, लेकिन गरीबों को और इंतजार न कराया जाए।


विधायक ने कहा कि पूरे प्रोजेक्ट में केवल दो ब्लॉक ही पूरी तरह तैयार हुए हैं, जबकि कई ब्लॉक अधूरे हैं या उनकी नींव ही खोदी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि JUIDCO की वजह से योजना में अनावश्यक देरी हो रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कमजोर वर्ग के लोग हर महीने नुकसान झेल रहे हैं और इस स्थिति को जल्द समाप्त करना जरूरी है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च स्तर पर शिकायत कर जांच की प्रक्रिया शुरू कराएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.