जुगसलाई में विजय उत्सव पर Veer Kunwar Singh को श्रद्धांजलि, क्षत्रिय महासभा ने किया नमन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित कुँवर सिंह चौक पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा विजय उत्सव के अवसर पर 1857 के महान क्रांतिकारी Veer Kunwar Singh को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे वीर योद्धा थे, जिन्होंने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए उन्हें परास्त किया। उन्होंने बताया कि दानापुर से लेकर आजमगढ़ तक अंग्रेजों को हराने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही।

समरेश सिंह ने उनके अद्भुत साहस का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्ध के दौरान जब उनके बाएं हाथ में गोली लगी, तो उन्होंने जहर फैलने से रोकने के लिए स्वयं ही अपना हाथ काटकर गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया। यह घटना उनके अद्वितीय त्याग और वीरता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे महान योद्धा के बलिदान को याद करते हुए ही हर वर्ष विजय उत्सव मनाया जाता है, जिससे नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा मिल सके।

इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री महेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह, श्रीकांत सिंह, संतोष सिंह, शुभम सिंह, देवांशु शेखर, रौनक सिसोदिया, रवि शंकर सिंह, सदानंद सिंह, अभिजीत सिंह, मोनू सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.