विधायक Saryu Rai की छवि धूमिल करने का आरोप, गोपाल यादव के खिलाफ साइबर थाना में शिकायत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर में सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर विधायक Saryu Rai की छवि खराब करने के आरोप में सहारा सिटी, मानगो निवासी गोपाल यादव के खिलाफ साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

जनता दल (यूनाइटेड) के युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह और पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 21 अप्रैल को गोपाल यादव ने Facebook लाइव के माध्यम से विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े झूठे, निराधार और मनगढ़ंत आरोप लगाए। जदयू नेताओं का कहना है कि इस तरह की गतिविधि का उद्देश्य विधायक की सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना तथा आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना है।

नेताओं ने इसे दुर्भावनापूर्ण कृत्य बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के जरिए गलत सूचना फैलाकर न केवल जनप्रतिनिधि की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई, बल्कि शहर के माहौल को भी प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करार देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

शिकायत में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। अब देखना होगा कि साइबर थाना इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.