मलेरिया से बच्ची की मौत पर पीड़ित परिवार से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka : पोटका प्रखंड की नारदा पंचायत में 11 वर्षीय अनीता सरदार की 14 जुलाई को मलेरिया से मौत हो जाने के बाद विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार का संदेश परिजनों तक पहुंचाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में झामुमो और विधायक परिवार पूरी तरह उनके साथ खड़ा है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रहे मलेरिया के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से व्यापक स्तर पर मच्छरदानियों का वितरण, नियमित स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन तथा मलेरिया नियंत्रण के लिए प्रभावी रोकथाम अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाने से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

प्रतिनिधिमंडल में सुधीर सोरेन, हितेश भक्त, भुवनेश्वर सरदार, चौंका सरदार, मनोहर सरदार, चना मुर्मू, युधिष्ठिर सरदार, राजेश सरदार और मोतीलाल सरदार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.