असम में झामुमो का जोरदार प्रचार, विधायक संजीव सरदार ने आदिवासी अधिकारों को बनाया मुख्य मुद्दा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur ; झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के असम विधानसभा चुनाव अभियान में पोटका विधायक संजीव सरदार सक्रिय भूमिक

ा निभा रहे हैं। वे असम के विभिन्न गांवों में लगातार दौरा कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

विधायक संजीव सरदार गांव-गांव पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों और चाय बागान श्रमिकों से संवाद कर रहे हैं। वे न सिर्फ झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं, बल्कि लोगों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुन रहे हैं। उनके इस अभियान को स्थानीय स्तर पर अच्छा समर्थन मिल रहा है।

इसी क्रम में उन्होंने डिगबोई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भरत नायक और मारघेटा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जरनैल मिंज के समर्थन में श्री कृष्णा चाय बागान तथा जागुन के समीप पार्वतीपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बोनू भूमिज, प्रधान भूमिज, जितेन भूमिज, बाबू सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में चाय बागान श्रमिकों की कम मजदूरी और आदिवासी समुदाय की संवैधानिक पहचान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि असम में आदिवासी समाज आज भी अपने अधिकारों से वंचित है, जिसके लिए झामुमो संघर्ष कर रहा है।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो हमेशा से आदिवासी, श्रमिक और वंचित वर्ग के अधिकारों की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि असम में भी पार्टी चाय बागान श्रमिकों के हक, सम्मानजनक मजदूरी और आदिवासियों की पहचान के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन झामुमो के साथ है और पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें