जमशेदपुर में सड़क हादसे में घायल महिला की डालसा टीम ने बचाई जान, टीएमएच में कराया भर्ती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर में डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान एक सराहनीय मानवता का उदाहरण सामने आया। मैरीन ड्राइव पर सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला को डालसा के पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल वैन के जरिए टीएमएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, महिला अपनी स्कूटी से जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर से खून बह रहा था। दर्द से कराह रही महिला की मदद के लिए आसपास कोई मौजूद नहीं था।

इसी दौरान डालसा की मोबाइल वैन मौके पर पहुंची और पीएलवी ने बिना देर किए घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पीएलवी ने महिला के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी और उन्हें अस्पताल बुलाया।

महिला को सुरक्षित भर्ती कराने के बाद डालसा टीम ने सोनारी, कदमा सहित अन्य क्षेत्रों में जागरूकता अभियान जारी रखा। इस दौरान लोगों को डालसा के कार्य और उद्देश्यों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना क्लेम, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया और पंपलेट भी वितरित किए गए।

इस अभियान में मुख्य रूप से पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय तिवारी, मनोज महतो, बालेश्वर दास एवं सुजय दत्ता शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें