जेएलकेएम जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, 8–9 अगस्त को जुगसलाई व पोटका में विशाल जनसभा के प्रस्ताव पर मंथन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadugoda : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष तपन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला कार्यसमिति एवं विभिन्न प्रखंड समितियों के विस्तार, अनुशासन समिति के गठन तथा 8 अगस्त को अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के संभावित आगमन को लेकर व्यापक तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया।

इसके अलावा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष तपन महतो, जिला महासचिव बिमल महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष शंकर भक्त, शैलेन्द्र महतो एवं सुब्रत महतो, केंद्रीय महासचिव देवव्रत महतो, कोषाध्यक्ष परितोष महतो, जिला महासचिव मनोज महतो, संतोष कर्मकार, मृत्युंजय महतो, रतन चंद्र महतो, संदीप महतो, जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष दीपक महतो, मीडिया प्रभारी स्वपन महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम महतो, रेखा कालिंदी, रूमा भगत, हेमलता महतो सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासन, एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

इस दौरान जिला समिति की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के समक्ष 8 अगस्त को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र तथा 9 अगस्त को पोटका विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस संबंध में अंतिम निर्णय केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा लिया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें