Jamshedpur : झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में चाईबासा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और डाल्टेनगंज में 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, डाल्टेनगंज में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, बोकारो में 12.1 डिग्री और चाईबासा में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है।

















