मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों महापौर सुधा गुप्ता ने ग्रहण किया राज्य स्तरीय सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi:  झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर मानगो नगर निगम को मुख्यमंत्री श्रमिक योजना 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। रांची के खेलगांव में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता ने यह सम्मान ग्रहण किया।

इस अवसर पर महापौर सुधा गुप्ता और अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव ने नगर निगम की ओर से प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शॉल प्राप्त किया।

सम्मान मिलने पर महापौर सुधा गुप्ता ने नगर निगम की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य स्तरीय सम्मान से निगम की टीम को भविष्य में जनहित के कार्यों को और बेहतर तरीके से करने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें