जमशेदपुर की वरिष्ठ लेखिका व रंगकर्मी डॉ. सूर्या राव का निधन, साहित्यिक जगत में शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर की जानी-मानी लेखिका, रंगकर्मी एवं शिक्षाविद Surya Rao का मंगलवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। उन्होंने दोपहर 12:30 बजे कदमा स्थित एयरबेस कॉलोनी के अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

Surya Rao विख्यात साहित्यकार C. Bhaskar Rao की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन की खबर से साहित्य, शिक्षा और रंगमंच से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज Tata Main Hospital में किया जा रहा था।

उनकी अंत्येष्टि बुधवार, 29 अप्रैल को पार्वती घाट में सुबह 11:00 बजे की जाएगी। इसके लिए शव यात्रा उनके निवास स्थान से सुबह लगभग 10:30 बजे निकलेगी।

डॉ. सूर्या राव के निधन को शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.