फ्रेंडशिप कप खेलने श्रीलंका रवाना होगी जमशेदपुर की MCA टीम, 5 मैचों में दिखाएगी दम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA), जमशेदपुर की टीम पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है। टीम 30 अप्रैल को श्रीलंका के लिए रवाना होगी, जहां वह 30 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित फ्रेंडशिप कप में हिस्सा लेगी।

टीम को श्रीलंका के नेगोम्बो स्थित चिल्लाव लीजेंड्स क्लब की ओर से आमंत्रण मिला है। यह MCA जमशेदपुर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है, जब टीम विदेशी धरती पर कुल पांच मुकाबले खेलेगी।

टीम की कमान पूर्व बिहार एवं ईस्ट जोन क्रिकेटर अविनाश कुमार के हाथों में होगी। 14 सदस्यीय टीम में विभिन्न शहरों के अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपने अनुभव के दम पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगा रहे हैं।

टीम इस प्रकार है:
अविनाश कुमार (कप्तान), मनीष पचिसिया, महेश झा, अजय सैनिस, सुमंत मेंदिरत्ता, महेश वेंकटेश, जीएसआर मूर्ति, कौशिक मित्रा, देबाशीष चंद्रा, स्वप्निल कालबांडे, रवि रंजन सिंह, श्यामल प्रमाणिक, घनश्याम चौधरी और गुरदीप सिंह जगदेव।

L

1 मई: MCA जमशेदपुर बनाम चिल्लाव लीजेंड्स (40 ओवर) – सुबह 9:30 बजे

2 मई:

बनाम ावर लायंस (20 ओवर) – सुबह 9:30 बजे

बनाम मारिस क्रिकेट लीजेंड्स (20 ओवर) – दोपहर 1:30 बजे


3 मई:

बनाम चिल्लाव लीजेंड्स (20 ओवर) – सुबह 9:30 बजे

बनाम कोलंबो फ्रेंड्स (20 ओवर) – दोपहर 1:30 बजे



सभी मुकाबले कटुनायके ग्राउंड में खेले जाएंगे।

MCA टीम 6 मई 2026 को भारत लौटेगी। इस दौरे को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.